शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में गाय से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

03 अग. 2026, 04:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित संतोषी वार्ड में बेजुबान मवेशी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का मामला सामने आया है. एक स्थानीय महिला की सतर्कता के कारण आरोपी का यह कृत्य नाकाम हो गया और वह मौके से भाग निकला. पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के गौ सेवकों में भारी आक्रोश फैल गया. गौ रक्षा दल के सदस्यों ने इस संबंध में बोधघाट पुलिस थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. मुन्ना कोरी, रोहन कुमार, इन्द्र टेमरे और अन्य स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पुलिस से इस गंभीर घटना पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. 


समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से सामाजिक माहौल बिगड़ता है, इसलिए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को और भी सख्त नियम बनाने चाहिए.


शिकायत और घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद बोधघाट पुलिस ने तत्काल कदम उठाया. पुलिस ने फुटेज में दिख रहे आरोपी जय दास (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया. 


प्रशिक्षु डीएसपी सुमीत कुमार के मुताबिक, आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP