रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने 22 मवेशियों को कुचला, 17 की मौत

H

Hupendra Sharma

15 जुल. 2025, 01:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

22 मवेशियों को कुचला
22 मवेशियों को कुचला

बिलासपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अज्ञात वाहन ने 22 मवेशियों को कुचल दिया, जिसमें से 17 की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं.


घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बारीडीह गांव की है. पेंड्रा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात को सड़क पर 22 से अधिक मवेशी बैठे हुए थे.

विज्ञापन


इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया.


17 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल मवेशी रात भर तड़पते रहे. हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला.


मंगलवार की सुबह गौ सेवकों को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. घायल मवेशियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.


इसके बाद मामले की शिकायत रतनपुर थाने में की. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.


ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मवेशियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. 


इधर, पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के साथ ही मवेशी मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है.


पुलिस का कहना है कि इस तरह मवेशियों को सड़क पर छोड़ना मवेशी मालिकों की भी लापरवाही है. बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लोग मवेशियों को सड़क पर छोड़ रहे हैं.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP