सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

ट्रक ने दादा और पोते को कुचला

ट्रक ने दादा और पोता को कुचला

H

Hupendra Sharma

01 जून 2025, 09:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

सड़क हादसे
सड़क हादसे

खैरागढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में गंडई-कवर्धा मुख्य मार्ग पर रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया गया कि बाइक सवार तीनों को तेज रफ्तार ट्रक पीछे से टक्कर मारते हुए निकल गया.

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना गंडई थाना क्षेत्र के सुरही नदी पुल पर हुई है.


साजा ब्लॉक के ग्राम पदमी निवासी परमेश्वर निर्मलकर अपनी पत्नी इंद्राणी निर्मलकर और पोता डीकेश निर्मलकर के साथ अपनी बेटी के घर लभरा गांव गए थे.


रविवार की सुबह तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे. सुरही नदी पुल को पार कर रहे थे उसी समय पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी पीछे बैठी महिला दूर जा गिरी और दादा व पोते ट्रक के पहिए के नीचे आ गए. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.


हादसे में घायल महिला की जान दूर फेंका जाने से बच गई. हालांकि अभी भी उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि दादा और पोते को ट्रक का पहिया कुचलते हुए आगे बढ़ गया.


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल गंडई शासकीय अस्पताल भेजा.


वहीं शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

12 मिनट पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

30 मिनट पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

42 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

7 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP