बैडमिंटन खेलने के तुरंत बाद युवक की मौत
बैडमिंटन खिलाड़ी की मौत
रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान एक युवक की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक सीढ़ी पर बैठे-बैठे ही अचानक जमीन पर लुढ़क गया.
बताया जा रहा है कि बैडमिंटन खेलने के बाद युवा खिलाड़ी कोर्ट से बाहर आकर बैठा और अचानक गिर पड़ा.
वहां मौजूद खिलाड़ियों ने तत्काल उसे मेकाहारा अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी.
घटना शुक्रवार सुबह की है. बताया गया कि युवक आज बैडमिंटन खेलने सप्रे स्कूल स्थित जिला बैडमिंटल एकेडमी गया था.
युवक का नाम हिमांशु श्रीवास्तव (35) है. वह मूलतः भिलाई सेक्टर-4 का रहने वाला है. वर्तमान में रायपुर के खुशी इंक्लेव अमलीडीह में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था.
युवक कुछ देर ही बैटमिंटन खेला था. उसके बाद वह कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठा. कुछ देर बाद अचानक मुंह के बल गिर गया.
इसे देख वहां बैडमिंटन खेल रहे खिलाडियों में हड़कंप मच गया. खिलाड़ियों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा.
घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी सदमे में है. वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है. इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस जांच में जुटी गई है.