रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बंद गोदाम के सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल

H

Hupendra Sharma

17 मई 2025, 12:23 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सेप्टिक टैंक में कंकाल
सेप्टिक टैंक में कंकाल

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चार साल से बंद एक गोदाम में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. यह कंकाल करीब चार साल पुराना बताया जा रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. 


पुलिस के मुताबिक घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना की है. गांव से लगे सुनसान इलाके में एक पुट्ठे का गोदाम है, जो पिछले चार साल से बंद है.

विज्ञापन


शनिवार की सुबह कुछ लोग गोदाम के पास पहुंचे थे. गोदाम का सेप्टिक टैंक खुला हुआ था. वहां कंकाल के सिर का हिस्सा दिखाई दिया.


ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.


पुलिस ने सेप्टिक टैंक को तोड़कर कंकाल को बाहर निकाला. कंकाल काफी पुराना हो जाने के कारण हड्डियां अलग-अलग हो चुकी थी.


पुलिस की टीम ने सावधानीपूर्वक एक-एक हड्डी को बाहर निकलवाया.फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची.


एफएसएल की टीम ने जांच शुरू कर दी है. कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.


पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कंकाल किसका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP