रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री के करीब

H

Hupendra Sharma

23 अप्रै. 2025, 07:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भीषण गर्मी
भीषण गर्मी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है.


मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक सरगुजा संभाग, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के 11 जिलों में लू चलने का यलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन


साथ ही एक दो जगहों पर तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है. अगले तीन दिनों में रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है.


अप्रैल के चौथे सप्ताह में ही गर्मी ने रिकार्ड तोड़ दिया है. मंगलवार को रायपुर जिला सबसे गर्म रहा.


आज बुधवार को भी रायपुर में तेज गर्मी है. सूरज की तेज किरणें और गर्म हवा शरीर को झुलसा रही हैं.


तेज गर्मी के चलते दोपहर में अधिकांश सड़कें सूनी नजर आई. आवश्यक काम वाले लोग ही सड़क और बाजरों में दिखाई दिए. 


आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. तापमान में और वृद्धि होगी.


मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. यहां दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है.


वहीं रात का तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 1 डिग्री ज्यादा है. जगदलपुर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया.


इसी प्रकार मंगलवार को बिलासपुर में दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया. इसी तरह दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहा.


दुर्ग जिले में दिन का तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक रहा. अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. 


बस्तर संभाग में बारिश की संभावना

दूसरी ओर बस्तर संभाग में मौसम का रंग कुछ अलग ही है. यहां तेज गर्मी के साथ आंधी और बारिश का दौर जारी है.


मंगलवार को कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई.


आज बुधवार को भी संभाग के कांकेर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP