रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग में बच्ची से रेप व हत्या मामले में SIT गठित

छत्तीसगढ़ दुर्ग में बच्ची से रेप व हत्या मामले में SIT गठित

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2025, 09:16 AM 3 मिनट में पढ़ें 2

एसआईटी गठित
एसआईटी गठित

दुर्ग | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दुर्ग में छह साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या मामले में पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है. सात सदस्यीय यह टीम शीघ्र ही मामले की जांच कर चार्ज शीट कोर्ट में पेश करेगी. ताकि फार्स्ट ट्रैक कोर्ट तेज गति से मामले की सुनवाई कर आरोपी को शीघ्र सजा दिला सके.


दुर्ग पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए यह निर्णय लिया है.

विज्ञापन


सात सदस्यीय जांच टीम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तवंर के नेतृत्व में काम करेगी.


इस टीम में 2 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक और 1 प्रधान आरक्षक शामिल हैं.


इस टीम में मोहन नगर थाना प्रभारी शिवप्रसाद चंद्रा, मोहन नगर थाना प्रभारी महिला श्रद्धा पाठक, छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर, मोहन नगर थाना उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, थाना मोहन नगर सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख, रक्षा टीम के सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और मोहन नगर थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे को भी शामिल किया गया है. साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी स्वयं इस प्रकरण पर नजर रखेंगे.


क्या था मामला

भिलाई में रामनवमी के अवसर पर कन्या भोज के लिए निकली 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के सगे चाचा ने रेप कर हत्या कर दी थी.


आरोपी ने अपने ही घर पर वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी ने हत्या के बाद लाश छुपाने के लिए पड़ोसी की कार का इस्तेमाल किया था.


आरोपी को मालूम था कि कार का एक दरवाजा खराब है. जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने शव को कार में छिपा दिया था.


इस मामले को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया था. सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया था.


वहीं दुर्ग अधिवक्ता संघ ने फैसला किया है कि कोई भी वकील आरोपी का केस नहीं लड़ेगा. 

मूकबधिर लड़की से छेड़छाड़

मोहन नगर थाना क्षेत्र में मासूम से रेप और हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि इसी इलाके में मूकबधिर लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में भी चाचा ही आरोपी है.


बताया गया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र की मूकबधिर पीड़िता मंगलवार को घर में सो रही थी उसी दौरान उसके मुंह बोले चाचा तामेश्वर यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ की.


लड़की के विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया. किसी तरह पीड़िता घर से भागकर बाहर निकली और शोर मचाया.


शोर सुनकर मोहल्लेवासी इकट्ठा हो गए. जब तक आरोपी चकमा देकर भागता लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.


इस घटना के बाद स्थानीय जनता ने एक बार फिर मोहन नगर थाना का घेराव कर खूब हंगामा किया.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP