शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

60 लाख की डकैती के 8 आरोपी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ में 60 लाख डकैती का खुलासा, सभी आरोपी पकड़े गए

C

CG Khabar

13 फ़र. 2025, 10:13 AM 3 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में 60 लाख डकैती का खुलासा
छत्तीसगढ़ में 60 लाख डकैती का खुलासा

रायपुर| संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुई दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया. 


पुलिस ने मामले में 10  आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों को राजनांदगांव, दुर्ग सहित अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया है. 


पुलिस ने आरोपियों के पास से 59.50 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं.


आईजी अमरेंद्र मिश्रा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित की बहन ही घटना की मास्टर माइंड थी. 


उसने रिटायर्ड सूबेदार ए. सोम शेखर के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी. 


डकैती का उद्देश्य पारिवारिक पैसों के बटवारे को लेकर था.


पैसे की जानकारी बहन को थी. उसने इसकी पूरी जानकारी सूबेदार को दे रखी थी. 


सूबेदार ने अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा के साथ मिलकर डकैती की पूरी योजना तैयार की. 


रायपुर निवासी देवलाल और कमलेश ने अन्य अपराधियों को शामिल किया.  


उसने दुर्ग निवासी अजय ठाकुर, गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी राहुल त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी,  महाराष्ट्र नागपुर निवासी शाहिद पठान,  बेमेतरा निवासी पिंटू सारवान, बलौदाबाजार निवासी पुरूषोत्तम देवांगन और बिलासपुर निवासी मनुराज मौर्य को शामिल किया.


आरोपियों ने लगातार रेकी की और फिर 11 फरवरी को योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया. 


इस दौरान पांच लोग घर के अंदर घुसे और पांच लोग बाहर पुलिस और अन्य लोगों पर निगरानी कर रहे थे. 


घटना के 5-6 घंटे बाद ही पैसों का बंटवारा हो गया था. आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को उससे पहले ही धर दबोचा.


500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले
आईजी ने बताया कि घटना के बाद 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान की. 


बुधवार रात पुलिस को डकैतों के लोकेशन की जानकारी मिली. 


इसके बाद पुलिस ने रात में ही विशेष ऑपरेशन अभियान चलाया. 


10 अलग-अलग टीमें गठित कर रातों रात दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव रवाना की गई. 


जहां सभी आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया. 


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में निकाय चुनाव के बीच मंगलवार को दिनदहाड़े 65 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. 


आरोपियों ने खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर निवासी पूरे परिवार को पिस्टल टिकाकर बंधक बनाया फिर रुपये लेकर फरार हो गए थे. 


डकैत आर्मी ड्रेस पहनकर पहुंचे थे, जिसमें एक महिला भी थी. सभी आरोपियों ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था. 


घटना के समय घर में प्रेम वेल्लू (71), रजनी वेल्लू (67) और मनोहर वेल्लू (70)  थे. मनोहर वेणु ने कुछ दिन पहले ही अपनी जमीन बेचकर 65 लाख रुपये नगद घर पर रखे थे. 


बुजुर्गों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह में टेप लगा दिया और हाथ-पैर को भी बांध दिए थे.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP