रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

EOW के प्रमुख होंगे अब DG

ईओडब्ल्यू के प्रमुख होंगे अब डीजी

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2025, 09:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

ईओडब्लयू
ईओडब्लयू

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुखों को लेकर नई अधिसूचना जारी की है. इस अधिसूचना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं.


इसमें सबसे बड़ा फेरबदल आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी ईओडब्ल्यू के प्रमुख को लेकर किया गया है. 

विज्ञापन


जारी अधिसूचना के अनुसार अब तक ईओडब्ल्यू का नेतृत्व आईजी स्तर के अधिकारी कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब इस ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक डीजी रैंक के अधिकारी होंगे.


यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा आर्थिक अपराधों की जांच को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने की दिशा में लिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP