रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

नहीं तपेगा नवतपा, बारिश का यलो अलर्ट जारी

H

Hupendra Sharma

26 मई 2025, 07:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

नहीं तपेगा नवतपा
नहीं तपेगा नवतपा

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में नवतपा के दूसरे दिन यानी सोमवार को भी मौसम बदला हुआ है. राजधानी रायपुर और दुर्ग-भिलाई में सोमवार को झमाझम बारिश हुई.


भिलाई में सुबह से बारिश हो रही है. वहीं राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे. दोपहर करीब 12 बजे यहां भी तेज बारिश शुरू हो गई.

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.


इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.


कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. इस बीच धूप और बदली की वजह से सोमवार को उमस भरी गर्मी से लोग परेशान होते रहे.


मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं.


अगले तीन दिनों में यह मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के शेष भागों के साथ-साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ और हिस्सों तक पहुंच सकता है.


फिलहाल एक चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के ऊपर सक्रिय है. जो धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है.


इसके अलावा एक ऊपरी हवा की द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तर ओडिशा तक फैला हुआ है. यह द्रोणिका 1.5 किलोमीटर से 4.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है. 


मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक कम हुआ है.


विवार को दिन भर मौसम ठंडा रहा. इस दौरान दिन में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हुई.


रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा.


प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP