माओवादी डॉक्टर का गृहग्राम में अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब
माओवादी डॉ. का गृहग्राम में अंतिम संस्कार, उमड़ा जन सैलाब
दंतेवाड़ा | संवाददाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना को छूती एक लम्बी पहाड़ी कर्रेगट्टालु में सुरक्षा बलों ने 31 माओवादियों को मारे जाने की खबर प्रेसवार्ता कर पुलिस के आला अधिकारियों ने दी है. इस मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख के ईनामी माओवादी डॉक्टर की तस्वीर वायरल हो रही है.
पुलिस का दावा है कि मारा गया माओवादी नक्सली संगठन में डॉक्टर था और माओवादी नेता दामोदर का गार्ड था.
पुलिस प्रक्रिया के बाद मृतक माओवादी के परिजन शव को गृह ग्राम लेकर पहुंचे हैं. वहां डॉक्टर रवि का अंतिम संस्कार किया गया.
बताया जा रहा है उसकी अंतिम यात्रा में बड़ी भीड़ उमड़ी थी.
बताया जा रहा है मारे गए माओवादी रवि मुलुगु जिले के कन्नईगुडेम मंडल के एतुरु गांव के साधनपल्ली का रहने वाला था.
उसका पूरा नाम चंदू अली यस रवि था. उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है.
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को मारे गए माओवादियों का विवरण और तस्वीरें जारी की थी.
पुलिस के यह भी दावा किया है कि रवि चोक्काराव उर्फ दामोदर के लिए गार्ड के रूप में काम कर रहा था.
वह माओवादी पार्टी की तेलंगाना राज्य समिति का प्रभारी है. बताया गया है कि उसने एमएलटी की पढ़ाई की है. इसके बाद वह 2021 से गायब था.
पुलिस के मुताबिक चिकित्सा में अनुभव होने के बाद भी वह माओवादी पार्टी की मेडिकल टीम का सदस्य बन गया था. उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
ः