रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मिला माओवादियों का बंकर

H

Hupendra Sharma

19 अप्रै. 2025, 02:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

 बंकर
बंकर

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर जमीन के अंदर एक बंकर मिला है. माओवादियों के गढ़ बटालियन नंबर 1 के कोर जोन में इसे जमीन के अंदर बनाया गया था.


कहा जा रहा है कि यह माओवादियों के कमांडर हिड़मा समेत बड़े लीडरों का अस्थाई ठिकाना था. फोर्स से बचने इसे बनाया गया था.

विज्ञापन


इससे पहले भी माओवादियों के कई अंडरग्राउंड बंकर का जवानों ने पर्दाफाश किया है, लेकिन पहली बार कोई बंकर सीमेंट और ईंट से बना मिला है.


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जीड़पल्ली कैंप से कोबरा 208 बटालियन की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी.


जवान पामेड़ थाना क्षेत्र के मुर्कराजगुटटा के जंगल में तलाशी अभियान में जुटी थी. उसी समय जवानों को जमीन के अंदर कुछ होने का अहसास हुआ.


सुरक्षा बलों ने सावधानी से जांच पड़ताल की तो अंदर एक सुरंग दिखाई दिया. जिसे माओवादियों ने उपर से लकड़ी, टीन और मिट्टी से ढक रखा था.


अंदर जाने पर वहां माओवादियों का बनाया बंकर मिला. कंक्रीट से बने इस बंकर की साइज करीब 20×8 है. 


सुरक्षा बलों ने बंकर के अंदर से सोलर प्लेट समेत अन्य जरूरत के सामान बरामद किए हैं. सामान बाहर निकालने के बाद जवानों ने इस बंकर को नष्ट कर दिया. 


बताया गया कि सुरक्षा बलों ने इस बंकर के अलावा इलाके से माओवादियों के सामान डंप करने के 12 और ठिकानों को खोज निकाला है.


जहां माओवादी सामान रखते थे. इन सभी जगहों को नष्ट कर दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP