शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

विधायक ईश्वर साहू ने की सुप्रीम और हाई कोर्ट पर अभद्र टिप्पणी

H

Hupendra Sharma

19 अप्रै. 2025, 12:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 19

अभद्र टिप्पणी
अभद्र टिप्पणी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के साजा विधायक ईश्वर साहू सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में आ गए हैं.


उनके नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट को लेकर एक के बाद एक कई आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं.

विज्ञापन


इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.


पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता इस पोस्ट से देखी जा सकती है.


इस प्रकार न्यायालय के खिलाफ ऐसी पोस्ट करना सही नहीं है. इसके लिए विधायक ईश्वर साहू को माफी मांगनी चाहिए.


वहीं इस मामले को लेकर ईश्वर साहू ने सफाई दी है और कहा है कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है. किसी ने उनके नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर जनता के बीच गलत संदेश फैला कर मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है.


उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे विरोधी पार्टी का हाथ हो सकता है, जो उनकी छवि को खराब करना चाहती है.


ईश्वर साहू ने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने बेमेतरा एसपी से की है और मामले में एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है. वह सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे. 


पोस्ट में यह लिखा

ईश्वर साहू के फेसबुक से किए गए एक पोस्ट में लिखा है कि हमारे देश में दो कोठा हैं, एक हाई कोठा और सुप्रीम कोठा जिसमें वकील और जज के रूप में कांग्रेस के बैठे हुए आतंकवादी हैं जो देश के हिंदुओं की बर्बादी के लिए बनाए गए हैं.


एक अन्य पोस्ट में लिखा है हजारों साल पुराने राम मंदिर के लिए कागज मांगने वाला सुप्रीम कोठा बोल रहा है कि मस्जिद दरगाह वाले वक्फ बोर्ड कहां से कागज लाएगा, वाह रे म...सुप्रीम कोठा हाई कोठा. इन पोस्ट् को लेकर सोशल मीडिया पर पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं.


इस मामले को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव का भी बयान आया है. उन्होंने कहा कि आजकल अकाउंट हैक होना या फर्जी अकाउंट बनना आम बात हो गई है. लेकिन कांग्रेस इस मामूली बात को बड़ा मुद्दा बनाकर राजनीति कर रही है. उन्होंने भी इसे विपक्ष की चाल बताया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP