रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांग्रेसियों ने फूंका सीबीआई का पुतला

छत्तीसगढ़ कांग्रेसियों ने फूंका सीबीआई का पुतला

C

CG Khabar

27 मार्च 2025, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में सीबीआई की छापेमारी के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया है. 


राजधानी रायपुर में गांधी मैदान में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका. इस दौरान जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

विज्ञापन


पुतला दहन के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महादेव सट्टा के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की मांग भी की थी, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई. 


भाजपा बताए कि महादेव बेटिंग ऐप पर कब बैन लगेगा. इसका प्रमोटर सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल कब गिरफ्तार होगा. 


दोनों खुलेआम घूम रहे हैं. ये कथावाचक प्रदीप मिश्रा के यजमान हैं. प्रदीप मिश्रा उनसे दुबई में मिले थे. 


अगर सरकार चाहे तो प्रदीप मिश्रा से मदद ले लेती, मिश्रा एक मंत्र फूंकते और तुरंत उनको दुबई से भारत ले आते, लेकिन वह भी नहीं हो पाया.


इसी प्रकार बिलासपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. यहां कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देते हुए नेहरू चौक पहुंचने से पहले ही केंद्र और राज्य सरकार का पुतला दहन कर दिया. 


सबसे पहले प्रदर्शनकारी इंदिरा कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए. वहां से जुलूस निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की. 


इस दौरान पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक समेत कई नेता मौजूद रहे.


इसी प्रकार बैकुंठपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. 


यहां भी सीबीआई और भाजपा सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया.


जिला मुख्यालय बीजापुर में भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया. 


सीबीआई छापे को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है. यह छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने और डराने की कोशिश है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP