रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोर्ट में क्लर्क ने लगाई फांसी

H

Hupendra Sharma

22 जुल. 2025, 02:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कोर्ट में फांसी
कोर्ट में फांसी

भिलाई | संवाददाताः दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार को एक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. क्लर्क का शव मजिस्ट्रेट कोर्ट के अंदर फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला है.


उसके जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि न्यायालय के अधिकारी काम का अधिक दबाव बना रहे थे. जिससे मानसिक तनाव में था. इसलिए यह कदम उठा रहा हूं. हालांकि उसने व्यक्तिगत रूप से किसी का नाम नहीं लिखा है. 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब न्यायालय का कामकाज शुरू होने वाला था. उसी दौरान कोर्ट रूम के अंदर क्लर्क सोमनाथ का शव फंदे से लटका मिला.


इस घटना से कोर्ट में हड़कंप मच गया. तुरंत इसकी सूचना भिलाई तीन पुलिस को दी गई. पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है. 


बताया जा रहा है कि सोमनाथ घर से सुबह ड्यूटी पर पहुंचा था. रोज वह करीब 8.30 बजे तक कोर्ट पहुंच जाता था.


आज भी उसी समय में दफ्तर पहुंच गया था. उसके बाद उसने अंदर कोर्ट रूम में फांसी लगा ली.  


 न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर कुमार ने कहा कि यूनियन स्तर पर इस मामले को गंभीरता से उठाया जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP