रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को केन्द्र के सामान महंगाई भत्ता

H

Hupendra Sharma

19 अग. 2025, 09:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 महंगाई भत्ता
महंगाई भत्ता

रायपुर | संवाददाताः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब यहां के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा.


बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ प्रदेश के कर्मचारियों को नवंबर से मिलेगा. इस घोषणा से राज्य के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा होगा.

विज्ञापन


इससे पहले भी छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया था, जिससे यह 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था.


अब 2 प्रतिशत की और बढ़ोतरी के बाद यह केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत हो जाएगा.


चना वितरण व भूमि आवंटन पर फैसला

मंगलवार को साय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में पीडीएस में चना वितरण और आईटी उद्योग के लिए भूमि आबंटन करने का फैसला लिया गया है.


अनुसूचित क्षेत्र और माड़ा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह बांटने के लिए 2 किलो चना की खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से की जाएगी.


यह खरीदी अधिकतम 0.25 प्रतिशत या कम सर्विस चार्ज पर की जाएगी. साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें दिसंबर 2025 तक पात्रतानुसार वितरण किया जाएगा.


मंत्रिपरिषद ने नवा रायपुर में 90 एकड़ भूमि आईटी/आईआईटीएस उद्योग स्थापना के लिए रियायती प्रीमियम दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया है.


सरकार का मानना है कि इससे आईटी क्षेत्र में निवेश आकर्षण और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी.


इससे नवा रायपुर में तकनीकी व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही शहरीकरण और आधारभूत संरचना विकास को बल मिलेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP