रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

छत्तीसगढ़ बस्तर में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

C

CG Khabar

20 मार्च 2025, 10:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

जवान की मौत
जवान की मौत

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जवान ए परमा शिवम कोलेंग स्थित 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. अचानक सीने में दर्द उठा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.


बताया गया कि जवान खाना खाने के बाद सीआरपीएफ कैम्प के अंदर फोन में बात करते हुए टहल रहा था. 

विज्ञापन


अचानक सीने में दर्द उठने पर जवान  कैंप के अंदर बने मेडिकल में दवाई लेने गया, जहां बेहोश होकर गिर गया. 


तत्काल उसे कोलेंग के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से जवान को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेज दिया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया. 


बताया गया कि जवान तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवाकाशी थाना क्षेत्र के रहने वाला था. कुछ समय पहले ही बस्तर जिले के कोलेंग में पदस्थ हुआ था. 


पोस्टमॉर्टम के बाद जवान के शव को उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से जवान की मौत हुई है.


 हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.


कोंडागांव में जवान ने की खुदकुशी
इधर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक ट्रैफिक पुलिस जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 


जवान विकास पांडे साल 2019 से कोंडागांव में पदस्थ् थे. उनकी 6 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है. 


उसने अपने सरकारी आवास में लगे पेड़ पर फांसी लगाई है. घटना के समय वह अपने घर पर अकेले थे. बताया गया कि घटना बुधवार रात की है. 


गुरुवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 


फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. 
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP