रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी

H

Hupendra Sharma

13 मई 2025, 08:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

रिजल्ट जारी
रिजल्ट जारी

रायपुर | संवाददाताः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें छत्तीसगढ़ का रिजल्ट 82.17 प्रतिशत रहा.


इस बार भी छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बाजी मारी है. इस बार बेटियों का परिणाम 84.67 प्रतिशत रहा, जो बेटों की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा है. इस बार छत्तीसगढ़ से सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 31,911 विद्धाथियों ने पंजीयन कराया था.

विज्ञापन


इनमें से 31,711 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया. इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं. जिसमें 26,057 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें 13,344 लड़के पास हुए हैं और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की हैं.


इस प्रकार लड़कों का पास प्रतिशत 79.92 फीसदी और लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67 फीसदी रहा.


परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पास प्रतिशत से थोड़े ज्यादा हैं. 


बताया गया कि सीबीएसई परीक्षा में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 24,000 से अधिक बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.


इस परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत से मामूली वृद्धि है. 1.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP