रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भूपेश बघेल और उनके करीबी लोगों के घर CBI का छापा

भूपेश बघेल के घर CBI का छापा

C

CG Khabar

26 मार्च 2025, 01:52 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर | संवाददाता: सीबीआई ने बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापामारी की कार्रवाई की है. आरंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सुबह सीबीआई की टीम उनके रायपुर और भिलाई स्थित निवास पर पहुंची और जांच शुरु की.


भूपेश बघेल के अलावा मुख्यमंत्री रहते उनके सलाहकार विनोद वर्मा, आईपीएस आरिफ़ शेख, आईपीएस आनंद छाबड़ा, आईपीएस अभिषेक पल्लव, भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा के घर भी छापा मारा गया है.

विज्ञापन


इन अधिकारियों के अलावा भी कुछ सिपाहियों, पुलिस अधिकारियों और व्यापारियों के घर छापामारी की ख़बर है.


आरंभिक तौर पर माना जा रहा है कि महादेव सट्टा ऐप के मामले में यह छापामारी की गई है. 


हालांकि सीबीआई ने अभी इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.


इधर छापामारी के बाद भूपेश बघेल के X हैंडल से एक पोस्ट किया गया है. पोस्ट में कहा गया है-अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ़्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुँच चुकी है.


इधर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने इस कार्रवाई को राजनीतिक कार्रवाई कहा है. उन्होंने कहा कि केवल ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई है.


 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP