शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा की जीत

C

CG Khabar

20 मार्च 2025, 11:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

भाजपा की जीत
भाजपा की जीत

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी नवीन अग्रवाल दो वोट से चुनाव जीत गए हैं. 


नवीन अग्रवाल को 9 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वतन चंद्राकर को 7 वोट मिले हैं. 


रायपुर नगर निगम के बाद अब रायपुर जिला पंचायत में भी बीजेपी का ही कब्जा हो गया है. 


16 सदस्यों वाली रायपुर जिला पंचायत में भाजपा और कांग्रेस के 8-8 सदस्य चुनाव जीत कर आए हैं. इसीलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को बहुमत साबित करना बड़ी चुनौती थी. 


अब चुनाव परिणाम आने के बाद क्रास वोटिंग को लेकर चर्चा जोरों पर है. कांग्रेस के एक जिला पंचायत सदस्य ने भाजपा को वोट दिया है. जिसके चलते भाजपा की जीत हुई है. 


यदि कांग्रेस सदस्य पाला नहीं बदलता तो वोट बराबर बंटते. ऐसी स्थिति में फैसला पर्ची के जरिए कराना पड़ता.


चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के सामने गहमागहमी का माहौल बना रहा. 


जिसे देखते हुए जिला पंचायत कार्यालय और कलेक्टर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. 


इससे पहले दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टल चुका था. कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि तीसरी बार चुनाव टला तो आंदोलन किया जाएगा.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP