रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

खरोरा सड़क हादसाः मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख

खरोरा सड़क हादसाः मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख

H

Hupendra Sharma

12 मई 2025, 09:08 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

खरोरा सड़क हादसा
खरोरा सड़क हादसा

रायपुर | संवाददाताः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की है.


सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन


सीएम साय ने कहा है कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु एवं 14 अन्य लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों के समुचित इलाज हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है.


सीएम साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है. राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP