शुक्र, 20 नव. 2026

CGKhabar

महाराष्ट्र के सोलापुर में फंसे छत्तीसगढ़ के 40 बंधक श्रमिकों की हुई सुरक्षित घर वापसी

कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत के बाद श्रम, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र के सोलापुर पहुंचकर सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के 40 श्रमिकों को शोषण से मुक्त कराया. सभी श्रमिक 20 नवंबर को सुरक्षित अपने गृह ग्राम लौट आए हैं.

C

CG Khabar

20 नव. 2026, 06:45 PM 3 मिनट में पढ़ें 62

महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक छत्तीसगढ़ के श्रमिक
महाराष्ट्र के सोलापुर में बंधक छत्तीसगढ़ के श्रमिक

रायपुर । संवाददाता: रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए छत्तीसगढ़ के 40 श्रमिकों को सोलापुर में बंधक जैसी परिस्थितियों से मुक्त कराकर सुरक्षित वापस लाया गया है. जिला प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप और श्रम, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के बचाव अभियान के बाद सभी श्रमिक 20 नवंबर 2026 को सकुशल अपने गृह ग्राम पहुंच गए हैं. मुक्त कराए गए श्रमिकों में 18 पुरुष, 13 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल हैं. इनमें सर्वाधिक 35 श्रमिक सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के, 3 जांजगीर-चांपा जिले के और 2 सक्ती जिले के निवासी हैं.

इस पूरे मामले की शुरुआत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत उलखर के एक श्रमिक द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में दिए गए आवेदन से हुई. शिकायत में बताया गया था कि एक व्यक्ति ने रोजगार, नियमित मजदूरी, भोजन, आवास और बीमारी में उपचार की सुविधा देने का भरोसा दिलाकर श्रमिकों को गन्ना कटाई एवं ट्रक लोडिंग के काम के लिए महाराष्ट्र ले गया था. लेकिन सोलापुर पहुंचने के बाद श्रमिकों से सुबह से रात 9 बजे तक काम लिया जाने लगा. 

वादे के मुताबिक साप्ताहिक मजदूरी नहीं दी जा रही थी और पर्याप्त राशन भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था. इसके अलावा बीमार होने पर भी काम कराने तथा मारपीट व दुर्व्यवहार करने की बात सामने आई. पीड़ित श्रमिक ने अपने परिवार के 16 सदस्यों को बकाया मजदूरी सहित सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई थी.

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने 14 नवंबर 2026 को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद श्रम निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक और आरक्षक को शामिल करते हुए एक संयुक्त टीम गठित कर महाराष्ट्र भेजी गई. 

टीम ने सोलापुर पहुंचकर जांच की, जिसमें श्रमिकों से बंधक जैसी परिस्थितियों में गन्ना कटाई कराने की पुष्टि हुई. इसके पश्चात सोलापुर जिला प्रशासन के समन्वय से सभी 40 श्रमिकों को मुक्त कराया गया और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की गई.

बचाव अभियान के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम उलखर, बैगनडीह और नौरंगपुर सहित अन्य गांवों के 35 श्रमिकों के साथ जांजगीर-चांपा और सक्ती के श्रमिक भी अपनों के बीच लौट आए हैं. सुरक्षित घर वापसी पर श्रमिकों और उनके परिजनों ने जिला प्रशासन का आभार जताया है. 

वहीं, जिला प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि रोजगार के लिए अन्य राज्यों में जाने से पहले ठेकेदार, बिचौलिए और कार्यस्थल की पूरी जानकारी जरूर लें तथा श्रम विभाग में आवश्यक पंजीयन कराएं. 
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाहर काम के दौरान मजदूरी न मिलने, दुर्व्यवहार या बंधक बनाए जाने जैसी स्थिति में तत्काल श्रम विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नर्स
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का आंदोलन स्थगित

एक घंटा पहले

दुर्ग जिले में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
छत्तीसगढ़

दुर्ग: पाटन में अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति-पत्नी की मौत

एक घंटा पहले

रायपुर में नवजात बच्चों की तस्करी, 6 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

रायपुर: बच्चा तस्करी का पर्दाफाश- अस्पताल में हुईं 3 डिलीवरी, जारी कर दिए 26 जन्म प्रमाणपत्र, डॉक्टर गिरफ्तार

एक घंटा पहले

जशपुर में पटवारी हड़ताल को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का समर्थन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

जशपुर: 37 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल को मिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का साथ

10 घंटे पहले

जांजगीर के गांव में दोस्त ने की दोस्त की हत्या
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: शराब पीने के दौरान दोस्तों ने सिर पर पत्थर मारकर की हत्या

10 घंटे पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले का शव ले जाते पुलिसकर्मी
छत्तीसगढ़

कोरबा: 19 पन्नों के सुसाइड नोट के साथ फंदे से लटका मिला पूर्व स्कूल संचालक का शव

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP