रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा जेल से 4 कैदी फरार

H

Hupendra Sharma

02 अग. 2025, 02:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कैदी फरार
कैदी फरार

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.


चारों सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए 25 फीट ऊंची दीवार को फांद कर दिन दहाड़े फरार हो गए. चारों आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल में बंद थे.

विज्ञापन


चारों आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से जेल भेजा गया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जिलेभर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय जिला जेल में बिजली बंद थी. इसी का फायदा उठाकर चारों दीवार फांद कर फरार हो गए.


बताया गया कि फरार आरोपी चंद्रशेखर राठिया, दशरथ सिदार, राज कंवर और सरना भीकू को जेल परिसर के अंदर बीमार मवेशियों की देखरेख के लिए तैनात किया गया था.


इस बीच जेल प्रहरियों को झांसा देकर फरार हो गए. जब तक जेल प्रशासन कुछ समझ पाता, चारों जेल से काफी दूर निकल चुके थे.


जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है और फरार कैदियों की तलाश में स्पेशल टीमों को लगाया गया है.


घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP