बीजापुर में प्रेशरआईईडी की चपेट में आने से 3 ग्रामीण घायल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट से ग्रामीण घायल
बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल पार्क के बंदेपारा में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 3 ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गये हैं.
ये ग्रामीण दम्पाया, एर्रागुफा पारा के निवासी हैं और अपने काम से बंदेपारा जा रहे थे. तभी आईईडी के चपेट में आ गए.
घायलों के पैर और चेहरे में काफी गंभीर चोटें आईं हैं. सूचना मिलते ही एसडीओपी मयंक रणसिंह द्वारा घायलों को अस्पताल लाने एम्बुलेंस रवाना कर किया गया ताकि घायलों को तत्काल ईलाज मिल सके.
घायल ग्रामीणों के नाम गोटे जोगा, विवेक ढोड़ी और बडडे सुनील है. सभी एर्रागुफा पारा, दम्पाया थाना मद्देड़ के निवासी बताये जा रहे हैं.