रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 3 ट्रेनें रद्द

H

Hupendra Sharma

10 मई 2025, 07:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ट्रेनें रद्द
ट्रेनें रद्द

रायपुर | संवाददाताः रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा दो ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं.


जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर शामिल हैं.

विज्ञापन


तीनों ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी. 


दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया है कि इन ट्रेनों को रांची मंडल में चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण रद्द किया गया है.


इस परियोजना के तीसरे और अंतिम चरण में 5 मई से 30 मई तक निर्माण कार्य होगा. जिस वजह से अलग-अलग दिनों में ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक किए जाएंगे.


इसके अलावा चक्रधरपुर मंडल के सागारा रेलवे स्टेशन के गुड्स शेड में 11 से 26 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा.


रद्द की गई ट्रेनें

दक्षिण पूर्व रेलवे ने सूचना जारी की है कि गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को 12, 14, 19, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 मई 2025 को रद्द किया गया है.


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 13, 15, 20, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 मई 2025 को नहीं चलेगी.


गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर 11 से 26 मई तक रद्द रहेगी.


परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

जिन दो ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं उनमें गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 11, 13 और 16 मई को परिवर्तित मार्ग ईब, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी और कटक होकर चलेगी. 


इसी तरह गड़ी संख्या 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 16 मई को कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और ईब होकर चलेगी.


रेल प्रशासन ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है और सहयोग की अपील की है.


यात्रियों से निवेदन किया गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले NTES ऐप या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP