रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर में 4 महीने में मारे गए 129 माओवादी

C

CG Khabar

06 मई 2025, 02:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

माओवादी
माओवादी

बीजापुर | संवाददाता : छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले के सीमावर्ती इलाके में पिछले 15 दिनों से चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबल के जवानों को सोमवार को एक और सफलता मिली. ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 1 महिला वर्दीधारी माओवादी का शव बरामद किया गया है. 


माओवादी के शव के साथ एक 303 बंदूक बरामद किया गया है. अब तक इस ऑपरेशन में कुल 4 माओवादियों का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन


बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके में माओवादियों के तलाश में पिछले 15 दिनों से ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ऑपरेशन के दौरान हुए मुठभेड़ के बाद से अब तक कुल 4 महिला माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं. जिनमें 3 शव 24 अप्रैल को और 1 शव 5 मई को बरामद किया गया.


आईजी ने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद DRG, STF, COBRA,CRPFकी संयुक्त टीम लागातार इस इलाके में ऑपरेशन चला रही है. आईजी ने बताया कि इस अभियान में अब तक सैकड़ों नक्सली ठिकाने और बंकर को नष्ट किया गया है. 


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हजारों किलोग्राम विस्फोटक सामान, राशन सामग्री और दवाइयां इसके अलावा नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं. इस ऑपरेशन के दौरान कर्रेगुट्टा के आसपास के इलाकों में हुए आईईडी विस्फोटों में कोबरा, एसटीएफ और DRG के जवान घायल हुए हैं, जिनका ईलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है.


4 महीने 5 दिन में मारे गए 129 माओवादी


बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2025 में अब तक कुल 129 हार्डकोर माओवादियों के शव पुलिस के जवानों ने अलग अलग मुठभेड़ स्थल से बरामद किए हैं. वहीं इनके कब्जे से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गए हैं.


कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे ऑपरेशन में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा आईजी ने किया है. आईजी का कहना है कि इस ऑपरेशन में कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें ऐसा माना जा रहा है कि नक्सलियों के बड़े लीडरों को भी गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं कई नक्सली मारे भी गए हैं.


आईजी ने कहा कि दुर्गम इलाका होने की वजह से कई नक्सलियों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP