रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में 12 माओवादियों का समर्पण

दंतेवाड़ा में 12 माओवादियों ने समर्पण किया

H

Hupendra Sharma

09 जुल. 2025, 12:49 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

आत्मसमर्पण
आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को 8 लाख की कथित इनामी माओवादी चंद्रना समेत 12 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है. इनमें 4 महिला माओवादी भी शामिल हैं.


इन सभी लोगों ने दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय के सामने लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत समर्पण किया है.

विज्ञापन


बताया गया कि पिछले पांच साल में 249 इनामी माओवादियों के साथ कुल 1005 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है. 


नक्सल ऑपरेशन एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि मानसून में भी हम नक्सल अभियान चल रहे हैं, जिसका फीडबैक हमें काफी अच्छा मिल रहा है. लगातार नक्सल अभियान के तहत हमने बड़े लीडर को मार गिराया है. जिसका प्रभाव है कि अब बड़ी संख्या में नक्सली लीडर आत्मसमर्पण कर अच्छा जीवन जीने की इच्छा जाता रहे हैं.

8 माओवादियों पर था इनाम

सरेंडर 12 में से दो माओवादियों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था.


चंद्रना, गंगालूर (डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष) - आठ लाख का इनाम.


अमित उर्फ हिंगा बारसा, जगरगुंडा (डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 सदस्य)- आठ लाख का इनाम.


अरुणा (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य) – पांच लाख का इनाम.


देवा कवासी (लाइन नंबर 32 कमांडर)– तीन लाख का इनाम.


राजेश मड़काम (डीकेएसएम बीजापुर अध्यक्ष)– दो लाख का इनाम.


पायके ओयाम (परिया कमेटी पार्टी सदस्य)- एक लाख का इनाम.


कोसा सोढ़ी, महेश लेकाम और राजू करटाम (आरपीसी सदस्य)– 50-50 हजार का इनाम. 


बाकी तीन हिड़मे कोवासी, जीबू उर्फ रोशन और अनिल लेकाम निचले स्तर के सदस्य थे, जो इसमें शामिल थे. इनपर इनाम घोषित नहीं था.


इससे पहले मंगलवार को नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नारायणपुर पुलिस ने 4 पुरुष और 2 महिला समेत 6 माओवादियों को गिरफ्तार किया था.


गिरफ्तार दोनों महिला माओवादी कुतुल एलओएस में सक्रिय थे. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP