बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा में पुलिस कैंप पर माओवादियों का हमला, 2 जवान घायल

C

CG Khabar

25 दिस. 2024, 09:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सुकमा में पुलिस कैंप पर माओवादियों का हमला, 2 जवान घायल

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो दिन पहले खोले गए सुरक्षाबलों के कैंप पर सोमवार रात को माओवादियों ने हमला कर दिया.

माओवादियों ने रात में घात लगाकर गोलीबारी के साथ बीजीएल दागे. इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं.

विज्ञापन

सुकमा जिले के सुदूर जंगल में रविवार को चिंतलनार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोमगुड़ा में सुरक्षबालों का संयुक्त बेस कैंप खोला गया.

इस कैंप में सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान तैनात हैं.

बताया गया कि इस बेस कैंप तक पहुंचने के लिए पैदल पुल बनाया गया है. यह पैदल पुल अर्धसैनिक बल की 241वीं बटालियन का है.

कैंप खुलने के बाद से जवान क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं. दो दिन पहले ही जवानों ने माओवादिय़ों का शहीदी स्मारक को ध्वस्त किया था.

इससे माओवादी बौखलाए हुए हैं. जिसके विरोध में सोमवार की रात माओवादियों ने कैंप पर हमला बोल दिया.

इस समय जवान कैंप के बाहर पैदल पुल की सुरक्षा में तैनात थे.

माओवादियों ने जवानों पर बीजीएल यानी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर दागे. साथ ही फायरिंग भी की.

जवानों ने भी तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग शुरू की. कुछ देर बाद ही जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग निकले.

घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि माओवादियों द्वारा दागे गए गए बीजीएल की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं.

दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. उनका उपचार कैंप में ही किया जा रहा है. दोनों जवान कोबरा बटालियन संख्या 206 के हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

7 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

8 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP