शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

शव दफनाने को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े

C

CG Khabar

04 जन. 2025, 07:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 28

शव दफनाने को लेकर विवाद, दो पक्ष भिड़े

जगदलपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में महिला के शव दफनाने को लेकर ईसाई और आदिवासी समाज में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में सरपंच सहित गांव के कई लोग घायल हो गए हैं. गांव में बिगड़ते हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. वहीं पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया गया कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेबोदल की एक महिला ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म को अपनाया था.

विज्ञापन

आज महिला की मौत होने पर उसके शव को गांव में ही दफ़न किया जा रहा था. जिसका गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया.

गांव के लोगों का आरोप है कि महिला ने ईसाई धर्म को अपना लिया था, इसलिए शव को ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया जाए.

इसका ईसाई समुदाय के लोगों ने विरोध करते हुए शव वहीं दफनाने की बात कही. उनका कहना था कि आसपास कई किलोमीटर तक कोई ईसाई कब्रिस्तान नहीं है. ऐसे में महिला को उसकी ज़मीन पर दफन करने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. देखते-देखते मामला गाली-गलौच के बाद मारपीट में बदल गया.

बताया गया कि इसकी जानकारी लगते ही सरपंच अपने कुछ साथियों के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आक्रोशित लोगों ने लाठी-डंडों से सरपंच के साथ भी मारपीट की.

इस बीच पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस के साथ भी झड़प हुई. दोनों पक्षों के इस विवाद में 8-10 ग्रामीण घायल हो गए हैं.

घायलों को इलाज के लिए नानगूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

26 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

38 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

55 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP