गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव में गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी और बेटी जिंदा जले

C

CG Khabar

29 दिस. 2024, 08:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

राजनांदगांव में गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी और बेटी जिंदा जले

राजनांदगांव | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शुक्रवार को संभवतः घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वाले में पति-पत्नी और बेटी शामिल है.

हादसा इतना भीषण था कि घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस के मुताबिक घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के भवरमरा गांव की है.

घटना आज सुबह उस समय हुई जब पूरा परिवार घर पर ही था. अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया. विस्फोट की आवाज इतनी जोरदार थी कि दूर-दूर तक सुनाई थी.

आसपास के घर की दीवारें भी हिल गईं. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही घर से आग की लपटें उठती दिखाई दी.

आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी.सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई.

आग पर काबू पाने के बाद पुलिस की टीम घर के अंदर पहुंची तो वहां तीन लाशें पड़ी हुई थीं.

बताया गया मृतक भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे. पत्नी तामेश्वरी सिन्हा गृहणी थी. दोनों की एक तीन साल की बेटी भाव्या थी.घटना में तीनों जिंदा जल गए.

फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस आसपास के लोगों के बयान ले रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP