रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

महतारी वंदन : सनी लियोन को 1000 रुपये, खबर के बाद जांच के आदेश

C

CG Khabar

23 दिस. 2024, 03:43 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

महतारी वंदन : सनी लियोन को 1000 रुपये, खबर के बाद जांच के आदेश

रायपुर | संवाददाता: बस्तर में 'महतारी वंदन योजना' की रकम सनी लियोन के नाम से दिए जाने की सीजी खबर की ख़बर के बाद बस्तर कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.


ज़िले के कलेक्टर हरीश एस ने माना कि हर महीने महतारी वंदन योजना के नाम से इससे संबंधिक रजिस्टर्ड अकाउंट में 1000 रुपया जमा किया जा रहा था.

विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार की सुबह सीजी खबर ने यह ख़बर प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि किस तरह बस्तर के तालूर में sunny leon पति jonny sins को हर महीने महतारी वंदन योजना में 1000 रुपये दिए जा रहे हैं.

ख़बर में बताया गया था कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status पर पंजीयन क्रमांक MVY006535575 दर्ज करने से जो विवरण सामने आता है, उसके अनुसार सनी लियोन को इस साल मार्च से अब तक हर महीने बिना नागा, उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अकाउंट नंबर xxxxx76531 में 1000 रुपये जमा किया जा रहा है.

खबर सामने आने के बाद ज़िला प्रशासन ने तत्काल खाते को होल्ड करवा दिया. बताया जाता है कि सनी लियोन के नाम वाले खाते के लिए वीरेंद्र जोशी नामक युवक के आधार कार्ड का उपयोग किया गया था. इसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड किया गया था.

ज़िले के कलेक्टर ने कहा है कि मार्च 2024 से दिसंबर 2024 तक इस खाते में 1-1 हज़ार रुपये जमा किए गये हैं. खाते को होल्ड करवा दिया गया है. जो भी रकम डाली गई है, उसे एक दिन में रिकवर करवा लिया जाएगा.

कलेक्टर ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और सभी दोषियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने मामले में एफआईआर के भी निर्देश दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

5 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP