शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

बस्तर में बारिश शुरू, सरगुजा में दो दिन बाद

C

CG Khabar

25 दिस. 2024, 12:38 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

बस्तर में बारिश शुरू, सरगुजा में दो दिन बाद

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो गई है. जिसके चलते बस्तर संभाग के कुछ जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश हो रही है.

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में यह स्थिति 28 दिसंबर तक बने रहने का अनुमान है. इसी तरह प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में 27-28 दिसंबर को पानी गिर सकता है. हालांकि बदले मौसम के बीच तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

रायपुर मौसम वैज्ञानीक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके लगे क्षेत्रों में 3.1 किलोमीटर से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है.

अगले 24 घंटे के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है. इससे प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है. जिससे कारण पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है. इसी वजह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होगी और बादल आए रहेंगे.

खासकर बस्तर संभाग के तीन जिलों में बारिश के आसार हैं. कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में बारिश शुरू हो गई है.

बंगाल की खाड़ी में बने नये सिस्टम के प्रभाव से पिछले चार-पांच दिनों से ठंड लगभग गायब है.

राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में दिन के साथ रात में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री तक बढ़ा हुआ है.

मंगलवार को प्रदेश में सबसे ठंडा सूरजपुर रहा यहां 10.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं कांकेर में 28.9 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया.

31 दिसंबर से गिरेगा पारा

बुधवार को रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं.

नमी के कारण रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा.

रायपुर समेत प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम गर्म रहेगा. साथ ही ठंड का असर कम रहेगा.

इसके बाद मौसम खुलते ही 31 दिसंबर से ठंडी हवाओं के आने का दौर शुरू होगा.

इसके बाद दिन और रात का पारा तेजी से गिरेगा और एक बार फिर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP