मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

बलरामपुर के जंगल में मिला फिर हाथी का शव

C

CG Khabar

21 दिस. 2024, 10:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

बलरामपुर के जंगल में मिला फिर हाथी का शव

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक और हाथ की मौत हो गई है. गुरुवार की सुबह हाथी का शव रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के जंगल में मिला है.

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि अभी तक हाथी के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक मृत हाथी झारखंड से अपने दल से बिछड़कर कन्हर नदी के रास्ते रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा गांव में पहुंचा था.

कुछ दिनों से आसपास के जंगल में विचरण कर रहा था. गुरुवार को खोरी मोड़ के नजदीक कुछ ग्रामीणों ने हाथी को मृत अवस्था में पड़े हुए देखा.

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.

सूचना मिलते ही डीएफओ सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे.

नवंबर में भी हुई थी हाथी की मौत

 

इससे पहले 11 नवंबर को बलरामपुर के मुरगा गांव के जंगल में एक नर हाथी का शव मिला था.

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई थी.

वन विभाग को जांच में पता चला था कि हाथी का शिकार करने के लिए खेत मालिक ने जानबूझकर हाई वोल्टेज बिजली तार में क्लच वायर जोड़कर अपने खेत में करंट फैलाया था.

उसी क्लच वायर के चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई थी.

वन विभाग ने आरोपी खेत मालिक मुरका निवासी रामबक्स को गिरफ्तार किया था.

आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया था कि हाथी पिछले दो दिनों से उसके खेत में घूस कर फसल को नुकसान पहुंचा रहा था.

इसीलिए शाम को करंट फैलाया था और रात 9 बजे हाथी फंस गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

54 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक घंटा पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एक घंटा पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

2 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP