रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

फव्वारा न लगाना, फव्वारा नहीं चलता-रमन सिंह

छत्तीसगढ़ रमन सिंह की पार्षदों को नसीहत फव्वारा न लगाना, फव्वारा नहीं चलता

C

CG Khabar

24 फ़र. 2025, 02:30 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

फव्वारा न लगाना, फव्वारा नहीं चलता
फव्वारा न लगाना, फव्वारा नहीं चलता

रायपुर | संवाददाताः हमने देखा है कि फव्वारा में करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं, लेकिन फव्वारा 6 दिन से ज्यादा नहीं चलता है. इसलिए कृपा करके अपने वार्ड और शहर में एक रुपए भी फव्वारे में मत लगाइएगा. यह कहना है विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का. 


निगम के सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान कार्यक्रम में रमन सिंह ने पार्षदों को नसीहत देते हुए कहा कि 6 दिन से ज्यादा कोई फव्वारा नहीं चलता और पैसा बर्बाद हो जाता है. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, आप सभी नए पार्षद चुनकर आए हैं. अच्छा काम करिए, लेकिन कुछ काम को छोड़ दीजिए. मैं पार्षद भी रहा हूं. कुछ पूछना हो तो एक बार जरूर पूछ लेना. 



 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP