रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा पुलिस: छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से 111 लापता लोग रेस्क्यू

C

CG Khabar

28 जन. 2026, 10:30 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

Odisha police
Odisha police

नुआपाड़ा । डेस्क: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की पुलिस ने पिछले चार महीनों में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 111 लापता व्यक्तियों को सुरक्षित खोज निकाला है. पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में काम कर महिलाओं और बच्चों को रेस्क्यू किया गया. 


छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे होने के कारण नुआपाड़ा पुलिस ने पड़ोसी राज्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है.

विज्ञापन


एसपी अमृतपाल सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद लंबित मामलों की समीक्षा की और एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सक्रिय किया. वर्तमान में चल रहे 'ऑपरेशन अन्वेषण-2' के दौरान पुलिस की टीमों ने केवल तीन दिनों में 38 महिलाओं और दो बच्चों को अलग-अलग राज्यों से बरामद किया, जिसमें छत्तीसगढ़ से मिले इनपुट की अहम भूमिका रही. 


पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में तो पांच साल से लापता बच्चों को भी खोज निकाला गया है. तकनीक के उपयोग और अंतर-राज्यीय पुलिस समन्वय से मिली इस कामयाबी ने केवल परिवारों को मिलाया है, बल्कि मानव तस्करी जैसे अपराधों पर भी कड़ी चोट की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP