शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से विजयवाड़ा लाई जा रही 2.6 करोड़ रुपये की गांजा जब्त

C

CG Khabar

01 अक्टू. 2025, 02:27 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

गांजा जब्त गिरफ्तार
गांजा जब्त गिरफ्तार

हैदराबाद । डेस्क: एक बड़ी कार्रवाई में, हैदराबाद इकाई के महानिदेशालय राजस्व खुफिया (डीआरआई) ने विजयवाड़ा में 1,300 किलोग्राम गांजा जब्त किया और तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया.


विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई टीम ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामावरप्पाडु रिंग रोड पर एक गुड्स कैरियर ट्रक को रोका. यह वाहन छत्तीसगढ़ के सुकमा से आ रहा था और तमिलनाडु के सलेम जा रहा था.


अधिकारियों ने बताया, "रोके गए गुड्स कैरियर ट्रक की तलाशी लेने पर वाहन के गुप्त कक्ष से 561 पैकेटों में पैक 1,300.27 किलोग्राम एक पदार्थ बरामद हुआ, जो गांजा माना जा रहा है. 2.6 करोड़ रुपये मूल्य की बरामद गंजा के साथ-साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया है और वाहन में सवार दो व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है."


अधिकारियों ने आगे बताया कि इस गांजा तस्करी के पीछे का मास्टरमाइंड तमिलनाडु के सलेम के पास पकड़ा गया और उसके गांजा तस्करी की साजिश रचने की स्वीकारोक्ति के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आगे की जांच जारी है. (फोटो- प्रतीकात्मक)

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP