53 वर्षीय अधेड़ ने 4 वर्षीय बालिका का किया रेप
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में रविवार शाम को एक चार साल की मासूम बालिका के साथ उसके 53 वर्षीय पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर रेप की घटना सामने आई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
यह चौंकाने वाली घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी, जिसकी पहचान ग्यानी चौररे के रूप में हुई है, पीड़िता का पड़ोसी था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने रविवार शाम को बच्ची को उस समय अपने घर ले गया जब वह ट्यूशन से घर लौट रही थी और फिर उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया.
पीड़िता बाद में अपने घर लौटी और अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने डोंगरगढ़ पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.
पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
डोंगरगढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी आशीष कुंजम ने कहा, "आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने अपराध कबूल कर लिया है. उसे अदालत में पेश किया जाएगा."
पुलिस ने बताया कि पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.