बीजापुर में ग्रामीण की हत्या
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित फुतकेल गांव में बीती रात एक 60 वर्षीय ग्रामीण की अज्ञात लोगों द्वारा धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई.
मृतक का नाम सोयम धर्मैय्य्या बताया जा रहा है. घटना की पुष्टि बीजापुर पुलिस अधीक्षक डाक्टर जितेंद्र यादव ने की है.
एसपी के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी के साथ घर पर सोया हुआ था. तभी दो से तीन अज्ञात लोग आ धमके और मृतक पर वार कर फरार हो गए.
मौके पर किसी तरह का कोई नक्सली पर्चा भी नहीं मिला है.
यह नक्सली वारदात है या आपसी रंजिश में हत्या पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है.
फिलहाल सूचना मिलने के बाद बासागुड़ा से पुलिस टीम मौक के लिए रवाना कर दी गई है.