रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: पिकअप पलटने से 40 घायल, 20 की हालत गंभीर

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 03:21 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

रोड एक्सीडेंट
रोड एक्सीडेंट

पेन्ड्रा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के खुरपा गांव के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार 40 लोग घायल हो गए. पुलिस के अनुसार, घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से 20 यात्रियों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, यह पिकअप वाहन बढौरी से बरौर की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन की गति बहुत अधिक थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क पर तीन बार पलटी खा गई. 

विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुँचाया गया.


जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा ने बताया कि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है. 


पुलिस की शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग (क्षमता से अधिक यात्री भरना) माना जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP