रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर 3 किलो गांजे के साथ UP का युवक गिरफ्तार

C

CG Khabar

23 अग. 2026, 04:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

गांजा जब्त गिरफ्तार
गांजा जब्त गिरफ्तार

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मुस्तैद बस्तर पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है. धनपुंजी आरटीओ नाका के पास घेराबंदी कर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी 23 वर्षीय रजत को हिरासत में लिया. आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर 3 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है.


प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी अंतरराज्यीय रूट का इस्तेमाल करते हुए गांजा की यह खेप बस्तर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में था. वह बस का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस को इसकी भनक लग गई. 

विज्ञापन


नगरनार थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को मौके पर ही धर दबोचा. पुलिस ने गांजा के साथ-साथ आरोपी का एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद जब्त किए हैं.


घटना के संबंध में नगरनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP