शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

केरल में छत्तीसगढ़ के युवक की पीट-पीटकर हत्या

C

CG Khabar

19 दिस. 2025, 02:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

वासी मजदूर रामनारायण भयर
वासी मजदूर रामनारायण भयर

पलक्कड । डेस्क: केरल में छत्तीसगढ़ के मजदूर को पीट-पीटकर मार डाला गया है. केरल के पलक्कड जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर रामनारायण भयर की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना वालयार के पास अट्टापल्लम ईस्ट में बुधवार शाम को हुई. 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हमले के वीडियो में हमलावर पीड़ित को 'चोर' बताते हुए और "क्या तुम बांग्लादेशी हो?" जैसे सवाल पूछते हुए उसे बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं.


पुलिस के अनुसार, रामनारायण काजिकोड में रहकर मजदूरी करता था. स्थानीय निवासियों का दावा है कि वह चोरी की नीयत से कुछ घरों में घुसा था, जिसके बाद उनके साथ हुई झड़प में वह घायल हो गया. 


हालांकि, पीड़ित के परिवार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि रामनारायण निर्दोष था, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है.


गंभीर रूप से घायल रामनारायण को पलक्कड जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है. 


इस घटना ने एक बार फिर मॉब लिंचिंग और प्रवासी समुदायों को निशाना बनाए जाने जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP