शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

क्या विधानसभा सत्र में शामिल होंगे कवासी लखमा?

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 10:49 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

कवासी लखमा
कवासी लखमा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आगामी बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से अनुमति मांगी है. सुप्रीम कोर्ट ने लखमा को जमानत देते समय जांच लंबित रहने तक छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया था, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही में उनकी भागीदारी का निर्णय लेने का अधिकार स्पीकर पर छोड़ दिया है.


विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा के अनुसार, लखमा ने व्यक्तिगत रूप से स्पीकर से मुलाकात कर 23 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में हिस्सा लेने का अनुरोध किया है. 


वर्तमान में लखमा छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे ओडिशा के मलकानगिरी में रह रहे हैं ताकि अदालती शर्तों का पालन करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र कोंटा के संपर्क में रह सकें. 


यदि स्पीकर अनुमति देते हैं, तो लखमा को सत्र की अवधि के दौरान रायपुर में रहने की छूट मिल जाएगी. फिलहाल मामला विचाराधीन है और इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP