रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

तमन्ना भाटिया ने क्यों बदला मन? 'सोचा था 10 साल में करियर खत्म'

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2025, 06:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया

मुंबई । डेस्क: दो दशकों से अधिक का सफल करियर और साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड में उन्हें एक 'आइटम डांसर' के रूप में एक खास पहचान मिली है. हालांकि, तमन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, तब वह केवल 10 साल तक ही सिनेमा जगत में रहने की योजना बना रही थीं.


अभिनेत्री ने बताया कि उनकी मूल योजना 10 साल काम करने के बाद शादी करके बच्चों के साथ खुशी से घर बसाने की थी. तमन्ना के अनुसार, जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस वक्त अभिनेत्रियों का करियर बहुत छोटा होता था और वह जल्द ही समाप्त हो जाता था.

विज्ञापन


बदलते बॉलीवुड ने बदला अभिनेत्री का नज़रिया

हालांकि, 30 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते तमन्ना का नज़रिया पूरी तरह बदल गया है. अभिनेत्री ने माना कि अब इंडस्ट्री का माहौल बदल गया है. अब बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की उम्र के साथ तालमेल बिठाकर पटकथाएँ लिखी जा रही हैं.


तमन्ना ने कहा, "मैंने तो सोचा था कि 10 साल बाद एक्टिंग छोड़कर कुछ और करना होगा. सिर्फ यही नहीं, मैंने सोचा था कि मैं शादी करके घर बसाऊंगी. लेकिन 30 साल की होने के बाद मुझे जिस तरह की फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे, मैं इस उम्र बढ़ने को सेलिब्रेट कर रही हूँ."


अभिनेत्री का मानना है कि अब उम्र छिपाने या उम्र बढ़ने को हीन भावना से देखने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि उम्र होने पर इसे खुलकर सेलिब्रेट करना चाहिए. तमन्ना अब अपनी बदली हुई योजना से बेहद खुश हैं और अपने अभिनय करियर को और आगे ले जाने के लिए तैयार हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP