शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

अब भूलने की बीमारी से व्हाट्सएप दिलाएगी राहत

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 06:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

Whatsapp
Whatsapp

नई दिल्ली । डेस्क: रोजमर्रा की भागदौड़ और व्यस्तता के कारण अक्सर हम जरूरी काम या अपनों के खास दिन भूल जाते हैं. चाहे दोस्तों को जन्मदिन की बधाई देना हो या सहकर्मी को ऑफिस का कोई जरूरी काम याद दिलाना, समय पर मैसेज न कर पाने की समस्या अब आम हो गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप एक नया रिवोल्यूशनरी फीचर 'मेसेज़ शेड्यूल' लाने की तैयारी कर रहा है.


इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब किसी भी मैसेज को पहले से लिखकर उसे भेजने का दिन और समय तय कर सकेंगे. 

विज्ञापन


इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि तय समय पर मैसेज अपने आप संबंधित व्यक्ति के चैटबॉक्स में पहुंच जाएगा और इसके लिए यूजर का उस वक्त ऑनलाइन रहना भी जरूरी नहीं होगा. उदाहरण के तौर पर, यदि आप किसी को रात 12 बजे जन्मदिन विश करना चाहते हैं, तो आप पहले से ही समय सेट कर सकते हैं और व्हाट्सएप आपकी तरफ से वह संदेश भेज देगा.


सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से इसमें 'चैट इन्फो' नाम का एक विकल्प भी मिलेगा, जहाँ यूजर अपने शेड्यूल किए गए सभी मैसेज देख सकेंगे. 


मैसेज भेजने से पहले यूजर्स को उसे एडिट करने या डिलीट करने की पूरी आजादी होगी. फिलहाल यह फीचर व्हाट्सएप के आईओएस बीटा वर्जन पर टेस्टिंग के दौर में है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP