रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बंगाल: 'SIR' के डर से 72 वर्षीय वृद्ध की मौत का दावा

C

CG Khabar

10 नव. 2025, 11:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

श्यामलाल साहा
श्यामलाल साहा

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के राणाघाट इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहाँ एक 72 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु के पीछे परिवार ने एसआईआर (SIR) की घोषणा से उपजे मानसिक सदमे को वजह बताया है.


मृतक का नाम श्यामलाल साहा (72) है, जो नदिया के ताहिरपुर थाना क्षेत्र के कृष्णपुर चकमंडल पाड़ा के निवासी थे. परिवार ने आरोप लगाया है कि एसआईआर की घोषणा के बाद से ही श्यामलाल बाबू गहरे मानसिक अवसाद और चिंता में चले गए थे, जिसके कारण उनकी मृत्यु हुई है.

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एसआईआर की घोषणा के बाद से ही वृद्ध मानसिक रूप से टूट गए थे और अक्सर पड़ोसियों से आत्मघाती बातें भी करते थे. बताया गया है कि वह लंबे समय से श्वास संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और नियमित रूप से अस्पताल जाकर इलाज कराते थे. लेकिन, एसआईआर से जुड़ी चिंताओं ने उनके मानसिक तनाव को और बढ़ा दिया.


सोमवार को उनकी मृत्यु घर पर ही हो गई. हालांकि, उनकी मृत्यु के सही और अंतिम कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के चिकित्सा संबंधी सभी दस्तावेजों की जाँच कर रही है.


परिवार का हालांकि दृढ़ता से यही कहना है कि अत्यधिक मानसिक दबाव ही उनकी मौत का कारण बना. इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP