शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

आचार संहिता का उल्लंघन? पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत

C

CG Khabar

19 अप्रै. 2026, 08:39 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

पी संतोष कुमार
पी संतोष कुमार

नई दिल्ली । डेस्क: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सांसद पी. संतोष कुमार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है. 


सांसद का दावा है कि 18 अप्रैल को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने 'भ्रूणहत्या के पाप' को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों को महिलाओं द्वारा कड़ी सजा दिए जाने की बात कही थी, जो चुनावी नियमों के विरुद्ध है. 


19 अप्रैल को लिखे इस पत्र में कुमार ने तर्क दिया कि पांच राज्यों में आचार संहिता लागू होने के दौरान प्रधानमंत्री का यह संबोधन पूरी तरह 'राजनीतिक' था. 


उन्होंने आरोप लगाया कि संबोधन में पक्षपातपूर्ण दावों और चुनिंदा विमर्श का सहारा लेकर जनता की राय को प्रभावित करने की कोशिश की गई है, जो सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप है. 


सांसद ने इस मामले में चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप और उचित कार्रवाई की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP