यूपी में नर्स को जिंदा जलाया
नई दिल्ली । डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दहेज की मांग को लेकर एक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय नर्स पारुल को कथित तौर पर उसके पति देवेंद्र जो एक पुलिस कांस्टेबल हैंऔर ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया.
यह घटना ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की क्रूर हत्या के कुछ ही दिनों बाद हुई है.
नरंगपुर गांव में हुई इस घटना में पारुल को गंभीर जलन के साथ दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के अनुसार, देवेंद्र, जो हाल ही में रामपुर से बरेली स्थानांतरित हुआ था, घटना के समय छुट्टी पर था.
पारुल के भाई की शिकायत के आधार पर छह लोगों देवेंद्र, उसकी सास, और चार अन्य पुरुष रिश्तेदारों (सोनू, गजेश, जीतेंद्र, और संतोष) के खिलाफ घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपी फरार हैं.
पारुल की मां अनीता ने बताया कि मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचित किया.
“जब मैं वहां पहुंची, मेरी बेटी तड़प रही थी, बुरी तरह झुलस चुकी थी. उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर दिल्ली रेफर किया गया. वह जिंदगी के लिए जूझ रही है,” अनीता ने कहा.
पारुल और देवेंद्र की शादी 13 साल पहले हुई थी, और उनके जुड़वां बच्चे हैं.
यह मामला ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की भयावह हत्या के ठीक बाद सामने आया है.