बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

पिता के निजी काम से बाहर जाने के कारण बुधवार को दुकान संभाल रहे 28 वर्षीय विशाल दास की घर लौटते समय खरफरी नाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है.

C

CG Khabar

17 नव. 2026, 05:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 131

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: सरगुजा के उदयपुर के ग्राम जजगी निवासी 28 वर्षीय विशाल दास उर्फ चीकू की बीती रात एक सड़क हादसे में जान चली गई. हादसा उस वक्त हुआ जब वह रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद अपनी स्कूटी पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था. 

मिली जानकारी के मुताबिक, विशाल के पिता विश्वनाथ दास उदयपुर सेंट्रल बैंक के पास पान की दुकान चलाते हैं. बुधवार को पिता के किसी निजी कार्य से बतौली जाने के कारण विशाल ही दुकान का कामकाज संभाल रहा था.

घर वापसी के दौरान रात लगभग 9:40 बजे जब वह खरफरी नाला के समीप पहुंचा, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में विशाल को गंभीर चोटें आईं और उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई. 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को मामले की सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को तुरंत उदयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. 

हालांकि, चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
कोरबा हरदी बाजार के जनप्रतिनिधियों ने दीपिका ओबी खनन कार्य बंद कराया
छत्तीसगढ़

कोरबा: SECL की वादाखिलाफी से भड़के जनप्रतिनिध, दीपका की ओबी खनन बंद कराया

11 घंटे पहले

जांजगीर के ग्राम बनारी के पुल के नीचे मिला शव तथा मोटर साइकिल
छत्तीसगढ़

अकलतरा: ससुराल से बहन के घर निकले युवक की मौत, नाले में बाइक समेत मिला शव

11 घंटे पहले

दुर्ग जिले में 31 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

दुर्ग: हर महीने मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर 31 लाख की ठगी

11 घंटे पहले

कोरबा-कुकरीचोली ग्रआमसभा ने कॉर्बन फ्रैक्टी के लिये NOC देने से इंकार किया.
छत्तीसगढ़

कोरबा: कुकरीचोली ग्रामसभा में कार्बन फैक्टरी का प्रस्ताव खारिज, नहीं मिली NOC

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक दिन पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP