शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में दो बहनों की नाले में डूबने से मौत

H

Hupendra Sharma

23 सित. 2025, 01:24 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

 डूबने से मौत
डूबने से मौत

मुंगेली | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नाले में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत हो गई. दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ नहाने के लिए गई थीं. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. 


पुलिस के मुताबिक घटना सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव की है. गांव की 6 वर्षीय रबिया जोशी पिता अनूप जोशी और 7 वर्षीय अंगिता जोशी पिता संजय जोशी मंगलवार को अपनी अन्य दो सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं.


नाले की पचरी में नहाते समय दोनों का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चली गईं.


दोनों को डूबता देख साथ गई सहेलियां शोर मचाते हुए बस्ती की ओर भागीं और लोगों को घटना की जानकारी दी.


तत्काल ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे और दोनों बच्चियों को नाले से बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.


सरगांव थाना पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP