शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रंप ने ईरान को हथियार देने वाले देशों पर लगाया 50% टैरिफ

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 02:26 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुए दो सप्ताह के संघर्षविराम के तुरंत बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा आर्थिक कदम उठाया है. ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान को सैन्य हथियारों की आपूर्ति करने वाले किसी भी देश से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाया जाएगा. 


अमिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि इस फैसले में किसी भी प्रकार की छूट या अपवाद की गुंजाइश नहीं होगी.


हालांकि ट्रंप ने किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया, लेकिन अटलांटिक काउंसिल की हालिया रिपोर्टों में रूस और चीन की ओर इशारा किया गया है, जिन्हें "एक्सिस ऑफ इवेजन" का हिस्सा बताया गया है. 


रिपोर्ट के अनुसार, चीन और रूस कथित तौर पर ईरान को सैन्य तकनीक और ड्रोन घटकों की आपूर्ति कर रहे हैं. 


यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब दोनों देश शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण शांति वार्ता शुरू करने वाले हैं. 


ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि यदि हमले रुकते हैं, तो ईरान भी अपनी रक्षात्मक कार्रवाई बंद कर देगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP